Skip to content

Sunderkand Paath Chopai Part 12 | सुन्दरकाण्ड पाठ चौपाई भाग 12

Sunderkand Paath Chopai Part 12

त्रिजटा सन बोलीं कर जोरी। मातु बिपति संगिनि तैं मोरी॥ तजौं देह करु बेगि उपाई। दुसह बिरहु अब नहिं सहि जाई॥1॥

सीताजी हाथ जोड़कर त्रिजटा से बोलीं- हे माता! तू मेरी विपत्ति की संगिनी है। जल्दी कोई ऐसा उपाय कर जिससे मैं शरीर छोड़ सकूँ। विरह असह्म हो चला है, अब यह सहा नहीं जाता॥1॥

Sitaji folded her hands and said to Trijata – O Mother! You are my companion of trouble. Quickly find some solution by which I can leave my body. The separation has become unbearable, it can no longer be tolerated.॥1॥

आनि काठ रचु चिता बनाई। मातु अनल पुनि देहि लगाई॥ सत्य करहि मम प्रीति सयानी। सुनै को श्रवन सूल सम बानी॥2॥

काठ लाकर चिता बनाकर सजा दे। हे माता! फिर उसमें आग लगा दे। हे सयानी! तू मेरी प्रीति को सत्य कर दे। रावण की शूल के समान दुःख देने वाली वाणी कानों से कौन सुने?॥2॥

Bring wood and make a pyre and decorate it. Hey mother! Then set it on fire. O wise one! You make my love true. Who will listen to Ravana’s words that give pain like a prong?॥2॥

सुनत बचन पद गहि समुझाएसि। प्रभु प्रताप बल सुजसु सुनाएसि॥ निसि न अनल मिल सुनु सुकुमारी। अस कहि सो निज भवन सिधारी।3

सीताजी के वचन सुनकर त्रिजटा ने चरण पकड़कर उन्हें समझाया और प्रभु का प्रताप, बल और सुयश सुनाया। (उसने कहा-) हे सुकुमारी! सुनो रात्रि के समय आग नहीं मिलेगी। ऐसा कहकर वह अपने घर चली गई॥3॥

Hearing the words of Sitaji, Trijata held her feet and explained to her and narrated the majesty, strength and good fortune of the Lord. (He said-) O Sukumari! Listen, there will be no fire at night. Saying this she went to her home॥3॥

कह सीता बिधि भा प्रतिकूला। मिलिहि न पावक मिटिहि न सूला॥ देखिअत प्रगट गगन अंगारा। अवनि न आवत एकउ तारा॥4॥

सीताजी (मन ही मन) कहने लगीं- (क्या करूँ) विधाता ही विपरीत हो गया। न आग मिलेगी, न पीड़ा मिटेगी। आकाश में अंगारे प्रकट दिखाई दे रहे हैं, पर पृथ्वी पर एक भी तारा नहीं आता॥4॥

Sitaji started saying (in her mind) – (What should I do) the Creator himself has turned against him. Neither fire will be found, nor pain will be eradicated. Embers are visible in the sky, but not a single star appears on earth.4॥

पावकमय ससि स्रवत न आगी। मानहुँ मोहि जानि हतभागी॥ सुनहि बिनय मम बिटप असोका। सत्य नाम करु हरु मम सोका॥5॥

चंद्रमा अग्निमय है, किंतु वह भी मानो मुझे हतभागिनी जानकर आग नहीं बरसाता। हे अशोक वृक्ष! मेरी विनती सुन। मेरा शोक हर ले और अपना (अशोक) नाम सत्य कर॥5॥

The moon is fiery, but it seems as if it doesn’t rain fire considering me as a helpless person. O Ashoka tree! Hear my request. Take away my grief and make your (Ashoka) name true॥5॥

नूतन किसलय अनल समाना। देहि अगिनि जनि करहि निदाना॥ देखि परम बिरहाकुल सीता। सो छन कपिहि कलप सम बीता॥6॥

तेरे नए-नए कोमल पत्ते अग्नि के समान हैं। अग्नि दे, विरह रोग का अंत मत कर (अर्थात्‌ विरह रोग को बढ़ाकर सीमा तक न पहुँचा) सीताजी को विरह से परम व्याकुल देखकर वह क्षण हनुमान्‌जी को कल्प के समान बीता॥6॥

Your new tender leaves are like fire. Give fire, do not put an end to the disease of separation (i.e. do not increase the disease of separation to the limit) Seeing Sitaji extremely distraught with separation, that moment passed like a Kalpa for Hanumanji.॥6॥

दोहा

कपि करि हृदयँ बिचार दीन्हि मुद्रिका डारि तब। जनु असोक अंगार दीन्ह हरषि उठि कर गहेउ॥12॥

तब हनुमान्‌जी ने हदय में विचार कर (सीताजी के सामने) अँगूठी डाल दी, मानो अशोक ने अंगारा दे दिया। (यह समझकर) सीताजी ने हर्षित होकर उठकर उसे हाथ में ले लिया॥12॥

Then Hanumanji, after thinking in his heart, placed the ring (in front of Sitaji), as if Ashoka had given him a ember. (Understanding this) Sitaji got up happily and took him in her hand.12॥

>>>Sunderkand Paath Chopai Part 11<<<

>>>Sunderkand Paath Chopai Part 13<<<

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *