Skip to content

Sunderkand Paath Chopai Part 8 | सुन्दरकाण्ड पाठ चौपाई भाग 8

Sunderkand Paath Chopai Part 8

जानतहूँ अस स्वामि बिसारी। फिरहिं ते काहे न होहिं दुखारी॥ एहि बिधि कहत राम गुन ग्रामा। पावा अनिर्बाच्य बिश्रामा॥1॥

जो जानते हुए भी ऐसे स्वामी (श्री रघुनाथजी) को भुलाकर (विषयों के पीछे) भटकते फिरते हैं, वे दुःखी क्यों न हों? इस प्रकार श्री रामजी के गुण समूहों को कहते हुए उन्होंने अनिर्वचनीय (परम) शांति प्राप्त की॥1॥

Those who forget such a Swami (Shri Raghunathji) and wander (after subjects) despite knowing him, why should they not be sad? In this way, by reciting the qualities of Shri Ramji, he attained indescribable (supreme) peace॥1॥

पुनि सब कथा बिभीषन कही। जेहि बिधि जनकसुता तहँ रही॥ तब हनुमंत कहा सुनु भ्राता। देखी चहउँ जानकी माता॥2॥

फिर विभीषणजी ने, श्री जानकीजी जिस प्रकार वहाँ (लंका में) रहती थीं, वह सब कथा कही। तब हनुमान्‌जी ने कहा- हे भाई सुनो, मैं जानकी माता को देखता चाहता हूँ॥2॥

Then Vibhishanji told the entire story of how Shri Janakiji lived there (in Lanka). Then Hanumanji said – Hey brother, listen, I want to see Janaki Mata.2॥

जुगुति बिभीषन सकल सुनाई। चलेउ पवन सुत बिदा कराई॥ करि सोइ रूप गयउ पुनि तहवाँ। बन असोक सीता रह जहवाँ॥3॥

विभीषणजी ने (माता के दर्शन की) सब युक्तियाँ (उपाय) कह सुनाईं। तब हनुमान्‌जी विदा लेकर चले। फिर वही (पहले का मसक सरीखा) रूप धरकर वहाँ गए, जहाँ अशोक वन में (वन के जिस भाग में) सीताजी रहती थीं॥3॥

Vibhishanji told all the tips (remedies) (after seeing the Mother). Then Hanumanji took leave and left. Then in the same form (like the earlier mask) he went to the place where Sitaji lived in the Ashoka Forest (the part of the forest)॥3॥

देखि मनहि महुँ कीन्ह प्रनामा। बैठेहिं बीति जात निसि जामा॥ कृस तनु सीस जटा एक बेनी। जपति हृदयँ रघुपति गुन श्रेनी॥4॥

सीताजी को देखकर हनुमान्‌जी ने उन्हें मन ही में प्रणाम किया। उन्हें बैठे ही बैठे रात्रि के चारों पहर बीत जाते हैं। शरीर दुबला हो गया है, सिर पर जटाओं की एक वेणी (लट) है। हृदय में श्री रघुनाथजी के गुण समूहों का जाप (स्मरण) करती रहती हैं॥4॥

Seeing Sitaji, Hanumanji bowed to her in his heart. They spend all four hours of the night just sitting. The body has become lean, there is a braid of hair on the head. She keeps chanting (remembering) the qualities of Shri Raghunathji in her heart.॥4॥

दोहा 

निज पद नयन दिएँ मन राम पद कमल लीन। परम दुखी भा पवनसुत देखि जानकी दीन॥8॥

श्री जानकीजी नेत्रों को अपने चरणों में लगाए हुए हैं (नीचे की ओर देख रही हैं) और मन श्री रामजी के चरण कमलों में लीन है। जानकीजी को दीन (दुःखी) देखकर पवनपुत्र हनुमान्‌जी बहुत ही दुःखी हुए॥8॥

Shri Janakiji has her eyes fixed on her feet (looking downwards) and her mind is absorbed in the lotus feet of Shri Ramji. Pawanputra Hanumanji became very sad after seeing Janakiji in distress.8॥

https://sunderkandpaath.com/wp-content/uploads/2023/12/sundarkand8.mp3

>>>Sunderkand Paath Chopai Part 7<<<

>>>Sunderkand Paath Chopai Part 9<<<

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version